Advertisement

अब अखिलेश ने प्रदेश के मुख्य सचिव को हटाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया है। इससे पहले अखिलेश ने प्रदेश के दो मंत्रियों को बर्खास्त किया था।
अब अखिलेश ने प्रदेश के मुख्य सचिव को हटाया

दीपक सिंघल की जगह राहुल भटनागर को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। अखिलेश के इस फैसले से माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही प्रशासनिक अमले में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने वाला है। जुलाई 2016 में दीपक सिंघल को आलोक रंजन के सेवानिवृत होने के बाद मुख्य सचिव बनाया गया था। दो महीने में ही सिंघल को हटाए जाने से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनके कामकाज से खुश नहीं थे। सिंघल मुख्यमंत्री के चाचा और प्रदेश सरकार में मंत्री शिवपाल यादव के करीबी भी थे। 

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक अमले में मामूली फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव गुरदीप सिंह को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, सिंह सुधीर गर्ग का स्थान लेंगे। गर्ग को प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad