Advertisement

कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर चर्चा पर पीए ने दी सफाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के कार्यालय ने सोमवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर चर्चा पर पीए ने दी सफाई

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच अटकलें लगाई जा रही थी कि राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष और प्रियंका गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन सोमवार को प्रियंका गांधी के पीए पी सहाय ने कहा कि इस तरह की कोई चर्चा पार्टी के भीतर नहीं है। मीडिया में आई खबर पूरी तरह से मनगढ़ंत है।

बता दें कि 8 अगस्त (2017) को हुई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद मीडिया में इस तरह की खबरें थी कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भले ही मिल जाए, लेकिन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंपी जा सकती है।  

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह समेत सीनियर कांग्रेस के नेताओं से सुझाव मांगा गया था कि क्या प्रियंका गांधी को भव्य पुरानी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad