Advertisement

पीएम मोदी के पास कोई टीम नहीं, यह दो लोगों की सरकार है: यशवंत सिन्हा

केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने...
पीएम मोदी के पास कोई टीम नहीं, यह दो लोगों की सरकार है: यशवंत सिन्हा

केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर निशाना साधा है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने से उलट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है।

वाजपेयी और मोदी में फर्क पूछने पर सिन्हा ने कही ये बड़ी बात

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वाजपेयी कैबिनेट में वित्त और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे सिन्हा ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है। वहीं, वाजपेयी और मोदी सरकार के बीच फर्क पूछने पर सिन्हा ने कहा, ‘सबसे बड़ा अंतर है कि मेरे वक्त में एक टीम थी। टीम साथ मिलकर काम करती थी। आज कोई टीम नहीं है।’

'मोदी के पास कोई टीम नहीं, यह दो लोगों की सरकार है'

मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर इशारा करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग हैं।’ भाजपा की सदस्यता से हाल ही में इस्तीफा देने वाले 79 वर्षीय नेता हाल के वर्षों में मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते रहे हैं।

केन्द्र को जनता की परवाह नहीं: यशवंत सिन्हा

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सिन्हा ने आरोप लगाया कि केन्द्र को जनता की परवाह नहीं है। सिन्हा के साथ पटेल से मिलने पहुंचे भाजपा के नाराज सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी पर चुटकी ली। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी का विकास मॉडल 2019 में जनता को लुभाने में असफल रहेगा, उन्होंने कहा, ‘वह मॉडल असफल हो चुका है... उन्हें कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलने वाला है।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad