Advertisement

मिशन गुजरात: राहुल का पीएम पर वार, बोले- ‘इनके दिल में गरीब और कमजोर के लिए कोई जगह नहीं’

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले द्वारका पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल...
मिशन गुजरात: राहुल का पीएम पर वार, बोले- ‘इनके दिल में गरीब और कमजोर के लिए कोई जगह नहीं’

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले द्वारका पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को द्वारका में नोटबंदी पर पीएम को घेरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी से सलाह लिए हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त आक्रमण किया। इसके बाद और वह वहां नहीं रुके। राहुल ने कहा कि नोटबंदी से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को जबरदस्त चोट लगी और फिर सरकार जीएसटी लेकर आ गई।

Narendra Modi ji ne bina kisi se pooche, Hindustan ki economy par, zabardast aakraman kiya:Rahul Gandhi in Dwarka, #Gujarat pic.twitter.com/iElthnLIs6
— ANI (@ANI) September 25, 2017

Aur wahan nahi ruke, chhote dukaandaar, vyaapari unko zabardast chot lagi aur fir GST aaya: Congress Vice President Rahul Gandhi #Gujarat pic.twitter.com/Al4C2CYXfJ
— ANI (@ANI) September 25, 2017

इतना ही नहीं राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर अमीर लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जो कमजोर है..गरीब है.. उनके लिए इनके दिल में कोई जगह नहीं है। लेकिन अमीर के लिए यह सब दरवाजे खोल देते हैं।

Hindustan mein jo kamzor, ghareeb hai...uske liye inke dil mein jagah nahi hai. Lekin ameer ke liye ye sab darwaaze khol dete hain:RG on BJP
— ANI (@ANI) September 25, 2017

राहुल ने नोटबंदी के बाद जीएसटी मुद्दे पर कहा, अभी हर महीने व्यापारियों को 3 फॉर्म भरने पड़ते हैं। बड़े व्यापारी तो आराम से ऐसा कर लेते हैं, क्योंकि उनके पास अकाउंटेंट होते हैं। पूरा फायदा किनको मिलता है, ये आप जानते ही हैं। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारियों के लाखों बिजनेस बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं, राहुल ने यह भी कहा कि हिन्दुस्तान का युवा देश के लिए कुछ करना चाहता है, देश को बनाना चाहता है, लेकिन मोदी सरकार उसे रोजगार नहीं दे पा रही है।

Hindustan ka yuva kaam karna chahta hai,desh ko banana chahta hai.BJP ki sarkar usey rozgar nahi de pa rahi: Rahul Gandhi in Dwarka #Gujarat pic.twitter.com/zDPI9ddHY5
— ANI (@ANI) September 25, 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हिंदुस्तान में गंभीर समस्या पैदा हो गई है। यहां रोजगार नहीं है, किसान के लिए काम नहीं है, यहां लोगों के लिए बोनस नहीं है। उन्होंने कहा, गुजरात में ऐसी पांच-छह कंपनियां है जिन्हें ज़मीन मिलती है, बिजली मिलती है, पानी मिलता है..ये है गुजरात मॉडल।

द्वारका में द्वारकाधीश के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों की होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो कांग्रेस पार्टी के वादे होते हैं उन्हें वे पूरा करते हैं।

बता दें कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरूआत सोमवार से कर दी है। अपने इस दौरे की शुरुआत राहुल ने द्वारका में भगवान कृष्ण के दर्शन के साथ की। द्वारका पहुंचने के बाद पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल का स्वागत भी किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad