Advertisement

लालू यादव ने कहा- नीतीश के शासन का महाघोटाला है ‘सृजन घोटाला’, सीबीआई जांच हो

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर सृजन घोटाले को लेकर गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर निशाना साधा है।
लालू यादव ने कहा- नीतीश के शासन का महाघोटाला है ‘सृजन घोटाला’, सीबीआई जांच हो

चारा घोटाले के मामले में पेशी के लिए रांची पहुंचे लालू यादव ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पीएम और स्टेपनी सीएम नीतीश भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन बिहार में हुए घोटाले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

लालू ने कहा कि सृजन घोटाले में नीतीश के महाघोटाले की पोल खुल चुकी है उन्हें बाढ़ के पानी में डूब जाना चाहिए। लालू ने नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के लिए 1996 में शुरू सृजन एनजीओ के जरिए करीब 700 करोड़ रुपये की हेरफेर हुई है। उन्होंने कहा कि 100% घोटाला हुआ है और अगर पोल खुली तो नीतीश-मोदी की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि मामले की जांच की जानी चाहिए क्योंकि नीतीश कुमार किसी दूसरी दुनिया के प्राणी नहीं हैं जो घोटाला नहीं कर सकते।

लालू ने नीतीश को उस वक्त घेरा जब उनके बेटे तेजस्वी के सभा स्थल पर बिहार सरकार की ओर से धारा 144 लगा दी गई। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार धराशाई हो गया है, लोकतंत्र का गला घोंटा है। लालू ने ट्वीट करके कहा कि नीतीश ने धारा 144 लगाकर साबित कर दिया कि वे सृजन घोटाले में मिले हुए हैं।

दरअसल भागलपुर के सबौर में जहां सृजन घोटाले का खुलासा हुआ था, वहां आज बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आज सभा होनी थी. लेकिन वहां धारा 144 लगा दी गई है, जिसकी वजह से तेजस्वी की सभा नहीं हो पाई। आरजेडी का कहना है कि घोटाले को दबाने के लिए नीतीश ऐसी साजिश रच रहे हैं।

CBI se jaanch karao aur inn logon ko jail main band karo. Bolte theyy bhrashtachar pe zero tolerance!: Lalu Prasad Yadav on Srijan Scam pic.twitter.com/IrGLt66I4L
— ANI (@ANI) August 17, 2017

Nitish Kumar dharashai ho gaya hai, loktantra ka gala ghonta hai: Lalu Yadav on Tejashwi Yadav denied to hold rally in Bhagalpur pic.twitter.com/zprEmA6yFA
— ANI (@ANI) August 17, 2017

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad