Advertisement

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर पार्टी का विरोध प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच चल रहा सियासी संग्राम...
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर पार्टी का विरोध प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच चल रहा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर पार्टी ने तृणमूल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया। इस दौरान बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट पर कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले फेंके। पुलिस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की।

हिंसा का दौर जारी

पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंगाल में आज भी एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर आई है। मालदा में बीजेपी कार्यकर्ता अनिल सिंह का शव मिला है। अनिल सिंह पिछले दो दिन से लापता थे और आज उनका शव घर से थोड़ी दूर मिला। कल भी नॉर्थ 24 परगना में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। पिछले लंबे समय से दोनों तरफ से हत्याओं के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

ममता ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, मुख्यमंत्री ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को गुजरात में बदलने की योजना बना रही है और वह ऐसा बिलकुल नहीं होने देंगी। बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनावों के बाद से 10 लोगों की मौत हुई है और इनमें से आठ तृणमूल कांग्रेस के लोग हैं, बाकि भाजपा के समर्थक हैं। वहीं, पिछले दिनों भाजपा ने दावा किया कि झंडे को लेकर हुए विवाद में उसके चार कार्यकर्ताओं की गोली लगने से मौत हो गई है। इसे लेकर गृहमंत्री गृहमंत्री ने राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad