Advertisement

राजनीति में आने को लेकर कमल हासन ने कहा- मेरा रंग निश्चित तौर पर भगवा नहीं'

मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘क्लिफ हाउस’ में मुलाकात के दौरान हासन (62) ने तमिलनाडु में राजनैतिक हालात पर चर्चा की।
राजनीति में आने को लेकर कमल हासन ने कहा- मेरा रंग निश्चित तौर पर भगवा नहीं'

तमिलनाडु की राजनीति के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि राज्यपाल को मौजूदा हालात में दखल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे तमिलनाडु में चल रहा यह ड्रामा पसंद नहीं है। उन्होंने कहा,‘मैं किसी को शक्ति परीक्षण के लिए कहने या राज्यपाल से बात करने के लिए कहने वाला कोई नहीं हूं, लेकिन इस मंच का इस्तेमाल करते हुए मैं इसका आह्वान कर रहा हूं’।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कमल हासन ने मीडिया से बातचीत की और उनके द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दिया। इस दौरान जब उनके राजनीतिक जुड़ाव के बारे में पूछा गयास तो अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म उद्योग में 40 साल से हैं, लेकिन ‘मैं आपको एक चीज कह सकता हूं कि मेरा रंग निश्चित तौर पर भगवा नहीं है।’

My colour is obviously seen over the 40 years I have been working in cinema, definitely it's not saffron: Kamal Haasan on joining Left pic.twitter.com/GltEBMYoBA
— ANI (@ANI) September 1, 2017

केरल आने के बारे में पूछे जाने पर हासन ने कहा कि वह निजी दौरे पर केरल आए थे। उन्होंने कहा कि अधिकतर वामपंथी मेरे नायक हैं। मैं चीजों के मध्य में रहना चाहता हूं और पक्ष नहीं लेना चाहता।

इससे पहले उन्होंने अपने प्रशंसकों से चेन्नई में फोर्ट सेंट जार्ज की ओर मार्च के लिए तैयार रहने को कहा था ताकि सुनिश्चित हो सके कि राज्य में भ्रष्ट नेता फिर से चुने नहीं जाएं. फोर्ट सेंट जॉर्ज ही वह जगह है, जहां तमिलनाडु विधानसभा है।

Have been talking to Kerala CM about it, taking advice, will meet more politicians before I make my call: Kamal Haasan on joining politics pic.twitter.com/rVeAnAXQZ0
— ANI (@ANI) September 1, 2017

I want to be in the middle of things, not leaning to any side: Kamal Haasan on joining politics. pic.twitter.com/qvmydPntNM
— ANI (@ANI) September 1, 2017

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad