Advertisement

दिलचस्प हुई कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस, अब दिग्विजय सिंह भी भरेंगे नामांकन

. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख जैसे ही नजदीक आती जा रही है उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस और भी...
दिलचस्प हुई कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस, अब दिग्विजय सिंह भी भरेंगे नामांकन

.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख जैसे ही नजदीक आती जा रही है उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस और भी गहराता जा रहा है। राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत में मचे सत्ता संघर्ष के बीच गहलोत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। इसी बीच यह खबर आ रही है कि सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी इस रेस में शामिल हो गए हैं.

 वह अभी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा हैं। ऐसे में कयास यह लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह को गांधी परिवार का समर्थन मिल सकता है। कहा यह भी जा रहा है की वह आज रात दिल्ली आयेंगे और कल नामांकन भरेंगे।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में आज से कुछ दिन पहले तक अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम पहले सबसे ऊपर था। लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर मचे बवाल के बीच गहलोत के चुनाव लड़ने पर भी संशय है। दूसरी तरफ शशि थरूर की उम्मीदवार पक्की मानी जा रही है। वह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर नमांकन भरते है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement