Advertisement

भाजपा के डीएनए में खोट, इस बात को जनता तक पहुंचाना है: कमलनाथ

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासत भी चरम पर है। इसी...
भाजपा के डीएनए में खोट, इस बात को जनता तक पहुंचाना है: कमलनाथ

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासत भी चरम पर है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कमलनाथ राज्य की भाजपा शासित शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार की नीतियों से सूबे की जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए क्या है? कांग्रेस की नीति है, संविधान है, नीयत है, वो (भाजपा) बोल सकते हैं, बात कर सकते हैं, भाषण दे सकते हैं, उनके (भाजपा) डीएनए में खोट है, ये बात हमें जनता तक पहुंचानी है। कांग्रेस नेता ने यह बात शुक्रवार को राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ को सौंपी थी
गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में सौंपी थी। उनके अध्यक्ष बनने के बाद सूबे के कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष भी बदले गए। राज्य में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

कमलनाथ के इस डीएनए वाले बयान से पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी ‘डीएनए’ को लेकर काफी हंगामा हुआ था। एक बार फिर 'डीएनए' शब्द राजनीति में प्रवेश कर चुका है। इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में डीएनए शब्द का प्रयोग किया था। पीएम के इस बयान के बाद इस शब्द पर खूब सियासत गरमाई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad