Advertisement

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, 'अफसर थक गए हैं, भरोसे टूट गए हैं, लोकतंत्र रो रहा है'

केंद्र की मोदी सरकार और सीबीआई के हालिया विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला...
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, 'अफसर थक गए हैं, भरोसे टूट गए हैं, लोकतंत्र रो रहा है'

केंद्र की मोदी सरकार और सीबीआई के हालिया विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। सीबीआई विवाद में मोदी सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम सामने आने के बाद राहुल ने कहा है कि अफसर थक गए हैं, भरोसे टूट गए हैं, लोकतंत्र रो रहा है।

मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के उप महानिरिक्षक द्वारा एक मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली कर रहा है।’

उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं उससे लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा,’ अफ़सर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।’

 

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि CBI के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और एक कैबिनेट मंत्री पर काम के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। बता दें कि मनीष सिन्हा सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच कर रहे थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad