Advertisement

मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कौन सा चेहरा आगे करके चुनाव लड़ेगी इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कई नामों पर चर्चा है और कहा जा रहा है कि कोई भी नाम चौकाने वाला हो सकता है।
मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

बागपत से पार्टी के सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं लेकिन पार्टी का चेहरा वही होगा जो प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और विकास के मार्ग पर ले जाने वाला व्‍यक्ति हो। गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर रह चुके सत्यपाल सिंह के बारे में भी इस तरह की चर्चाएं कि मुख्यमंत्री पद का एक चेहरा वे भी हो सकते हैंं। पूर्व आईपीएस अधिकारी डा. सत्यपाल को हाल ही में प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से सत्‍यपाल सिंह राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए उससे कोई जिम्‍मेवारी दी जा सकती हैा 

आउटलुक से विशेष बातचीत में सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह कोई जरुरी नहीं है कि प्रदेश में भाजपा कोई चेहरा आगे करके चुनाव लड़े लेकिन एक बात तय है कि जो भी नाम होगा वह चौकाने वाला होगा। सिंह कहते हैं कि हरियाणा, महाराष्‍ट्र में भी पार्टी ने कोई नाम आगे करके चुनाव नहीं लड़ा था और बड़ी सफलता हासिल की थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी चौकाने वाले फैसले हो सकते हैं। 
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था को भाजपा बड़ा मुद्दा बनाएगी। क्योंकि जो हालात है वह ठीक नहीं है। खराब कानून-व्यवस्था के कारण ही प्रदेश में विकास का काम ठप्प पड़ा है। सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए पार्टी की सरकार बनना तय है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement