Advertisement

घर पर हुए हमले को मनोज तिवारी ने बताया बड़ी साजिश

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
घर पर हुए हमले को मनोज तिवारी ने बताया बड़ी साजिश

सांसद के मुताबिक, इस हमले को करीब 10 लोगों ने अंजाम दिया। उनका घर 159 नॉर्थ एवेन्यू है। हमले के समय मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। मीडिया से हुई बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है। हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। मनोज तिवारी का कहना है कि यह एक जानलेवा हमला है। इस हमले में हमारे दो साथी घायल भी हुए हैं।

मामले की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास उनके स्टाफ की स्कोर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। उसके बाद मनोज तिवारी का स्टाफ घर पर आ गया, लेकिन वैगनआर कार सवार लोगों ने कुछ और लोगों को फोन कर बुला लिया और मनोज तिवारी के घर में हमला कर स्टाफ से मारपीट की। स्टाफ में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad