Advertisement

लालू परिवार को एक और झटका, बेटों से खाली कराए गए सरकारी बंगले

बिहार में हुए सियासी घमासान के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है।
लालू परिवार को एक और झटका, बेटों से खाली कराए गए सरकारी बंगले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार लालू यादव के परिवार को सरकारी बंगले खाली करने का झटका लगा है। राजद प्रमुख के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव से बुधवार को सरकारी बंगले खाली करा दिए गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बंगले में अब उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी रहेंगे तो वहीं, पूर्व मंत्री तेजप्रताप के बंगले में राज्य के कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार रहेंगे। इस बीच दिलचस्प बात यह है कि तेजस्वी अब उस बंगले में रहेंगे जहां पहले सुशील कुमार मोदी रहते थे।

इससे पहले मंगलवार को बेनामी संपत्ति मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से एक बार फिर पूछताछ की गई। 

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू यादव के परिवार पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगाया था। सुशील मोदी का आरोप था कि लालू यादव ने रेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए करोड़ों की बेनामी संपत्ति जमा कर ली है। सीबीआई ने जुलाई में लालू यादव के घर और उनके अन्य ठिकानों पर छापा मारा था।

बता दें कि पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का 30 दिनों का समय मिलता है। निर्धारित समय में बंगला खाली न करने पर विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाता है। इसके बाद भी बंगला खाली नहीं करने पर प्रशासन खुद बंगला खाली कराता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad