Advertisement

बंटवारे में बराबर सीटें नहीं मिलीं तो महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन नहीं: शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के बीच विधानसभा सीटों के...
बंटवारे में बराबर सीटें नहीं मिलीं तो महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन नहीं: शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के बीच विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर पार्टी को 144 सीटें नहीं दी गईं तो फिर भाजपा के साथ गठबंधन टूट सकता है। राउत का यह बयान शिवसेना नेता और राज्य सरकार में मंत्री दिवाकर राउत के बयान के समर्थन में आया है।

दिवाकर ने बुधवार को कहा था कि अगर शिवसेना को 144 सीटें नहीं मिलतीं तो गठबंधन नहीं होगा। संजय राउत ने कहा, ‘अमित शाह और मुख्यमंत्री के सामने 50-50% सीटों के बंटवारे के फॉर्मूला पर फैसला किया गया था, मंत्री दिवाकर राउत का बयान गलत नहीं है। हम चुनाव साथ लड़ेंगे, क्यों नहीं लड़ेंगे।’

भाजपा 120 सीट देना चाहती है

सूत्रों के मुताबिक भाजपा, शिवसेना को राज्य में 120 से ज्यादा सीट नहीं देना चाहती है। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें 44 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी गईं। यानी कुल 244 सीटों में ही भाजपा और शिवसेना के बीच बंटवारा होना है। इसमें शिवसेना 144 सीटों की मांग पर अड़ी है। 

2014 में गठबंधन अंतिम समय में टूटा था

2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी अंतिम समय में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन टूट गया था। दोनों पार्टियां ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव के बाद दोनों ने मिलकर सरकार बनाई थी। वहीं, इस बार कांग्रेस ने राकांपा के साथ गठबंधन किया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार 125-125 सीटों के बंटवारे की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में शिवसेना और भाजपा के भी गठबंधन के साथ ही चुनाव मैदान में उतरने की पूरी संभावना है।

2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टी

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा

जीत मिली

भाजपा

260

122

शिवसेना

282

63

कांग्रेस

287

42

राकांपा

278

41

अन्य

----

20

कुल

 

288

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad