Advertisement

लखनऊ मेट्रो पर अखिलेश का तंज, ‘इंजन तो पहले ही चल दिया था, डिब्बे तो पीछे आने ही थे’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेट्रो को हरी झंडी दिखाई जानी है, लेकिन इस मामले ने भी अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है।
लखनऊ मेट्रो पर अखिलेश का तंज, ‘इंजन तो पहले ही चल दिया था, डिब्बे तो पीछे आने ही थे’

दरअसल, अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले गत वर्ष दिसंबर में मेट्रो के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई थी। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘इंजन तो पहले ही चल दिया था…डिब्बे तो पीछे आने ही थे।’ अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कुछ फोटो भी शेयर की है। इन फोटो में वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ मेट्रो के अंदर बैठे हुए हैं और मेट्रो की सवारी कर रहे हैं।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="hi" dir="ltr">इंजन तो पहले ही चल दिया था...डिब्बे तो पीछे आने ही थे. <a href="https://t.co/QUjWbqRo1p">pic.twitter.com/QUjWbqRo1p</a></p>&mdash; Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) <a href="https://twitter.com/yadavakhilesh/status/904693738441728000">September 4, 2017</a></blockquote>

<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेट्रो का परिचालन शुरु होने वाला है। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ तथा लखनऊ से सांसद और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊवासियों को अब ना ही जाम के साथ वक्त की बर्बादी होने से राहत मिलेगी, जबिक अब लखनऊवासी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक का सफर मेट्रो से तय कर सकते हैं।

लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए बुधवार से खोली जाएगी। लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, कुल साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दूरी में कुल 8 स्टेशन हैं। इसमें टांसपेार्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad