Advertisement

लोकसभा चुनाव: साइकल और हाथी को मिलाकर बनाया गया सपा-बसपा गठबंधन का लोगो

उत्तर प्रदेश में एक साथ आई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने चुनावी अभियान के लिए नया लोगो जारी...
लोकसभा चुनाव: साइकल और हाथी को मिलाकर बनाया गया सपा-बसपा गठबंधन का लोगो

उत्तर प्रदेश में एक साथ आई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने चुनावी अभियान के लिए नया लोगो जारी किया है। यह दोनों को गठबंधन को दर्शाता है। सपा के साइकिल के पहिए और बसपा के हाथी सूंड को जोड़कर नया लोगो रचा गया है। साथ ही सपा के चुनाव निशान साइकिल से सा और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से थी लेकर 'साथी' शब्द बनाया है। इसके साथ ही नारा दिया है कि महागठबंधन से महापरिवर्तन।

अखिलेश ने की तारीफ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इस लोगो के क्रिएटिविटी का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने इसे बनाने वाली टीम को बधाई दी है। इससे करीब दो घंटे पहले ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की भी तारीफ करते हुए उन्हें पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष का मसीहा बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।

यूपी में सीटों का बंटवारा

अखिलेश यादव और मायावती ने लोकसभा चुनाव में मिलकर भाजपा की घेरबंदी करने का फैसला किया है। सपा-बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि, 3 सीटें चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी है। इसके अलावा अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की घोषणा की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad