Advertisement

कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 मंत्री होंगे

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में 23 मई को बनने वाली सरकार में जेडीएस-कांग्रेस के मंत्रियों...
कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 मंत्री होंगे

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में 23 मई को बनने वाली सरकार में जेडीएस-कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या को लेकर फैसला हो गया है। कांग्रेस के जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री होंगे जबकि इसी पार्टी के केआर रमेश कुमार विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इनके नाम तय होने से यह साफ हो गया है कि दोनों दलों के बीच पदों के बंटवारे को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वे गलत थे।

बैठक के बाद एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस नेताओं में किसी बात को लेकर विवाद नहीं है, सब कुछ ठीक है। कुमारस्वामी ने कहा कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 24 मई को होगा जबकि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 25 मई को होगा। कुमारस्वामी  सरकार 24 मई को विश्वास मत हासिल करेगी।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बताया कि दोनों दलों के नेताओं के बैठक में कैबिनेट का जो फॉर्मूला बना उसके अनुसार 34 मंत्रियों में 22 मंत्री कांग्रेस के और मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री जेडीएस के होंगे। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा विश्वासमत हासिल करने के बाद किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू माकपा नेता सीताराम येचुरी, अभिनेता से नेता बने कमल हासन सहित विरोधी दलों के कई दिग्गज शामिल होंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने चुनाव बाद गठबंधन बनाया है। भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन वह बहुमत से दूर रह गई। कांग्रेस को 78 सीटें मिलीं, जबकि जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की। जेडीएस से मिलकर चुनाव लड़ने वाली बसपा ने भी एक सीट हासिल की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad