Advertisement

बेटे की गिरफ्तारी पर भड़के मुनव्वर राणा, बताया सांसद के बेटे जैसा मामला, कर दी मंत्री पद की मांग

खुद पर हमले की साजिश रचने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को बुधवार को रायबरेली पुलिस...
बेटे की गिरफ्तारी पर भड़के मुनव्वर राणा, बताया सांसद के बेटे जैसा मामला, कर दी मंत्री पद की मांग

खुद पर हमले की साजिश रचने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को बुधवार को रायबरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद मुनव्वर राणा ने कहा है कि उनके बेटे की गिरफ्तारी रायबरेली पुलिस ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने की है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना की तुलना मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे से कर दी। 

आज तक से बात चीत में मुनव्वर राणा ने कहा कि उनके बेटे को रायबरेली पुलिस नहीं, बल्कि यूपी पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे कहा, 'पुलिस की जिद थी। मेरे बेटे पर 211, 120बी धारा लगा दी। रोके रहे कि एकाध दफा और लगा दें। आतंकवादी की धारा लगा दें। तो कुछ लगा दें। आतंकवादी की दफा तो वो मुनव्वर राणा पर लगाते हैं।'

मुनव्वर ने अपने बयान में आगे कहा कि एक सांसद के बेटे के ऊपर भी यही केस चला था। तो मोदी ने उसे मंत्री बना दिया, तो यदि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सब है तो मोदी जी को उन्हें भी मंत्री बना देना चाहिए। क्योंकि उनके बेटे के साथ भी वहीं जुर्म हुए हैं।

मुनव्वर राणा ने अपने इस बयान में मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर की ओर इशारा किया है, जिनके बेटे आयुष पर भी इस साल मार्च में गोली चली थी, जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने खुलासा किया था कि उनके ने अपने साले से ही अपने ऊपर गोली चलवाई थी। इस घटना के बाद कौशल किशोर को कैबिनेट विस्तार में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया।

बता दें कि रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में 28 जून की शाम को तबरेज पर फायरिंग की गई थी। इस दुर्घटना में शामिल 2 शूटरों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी हलीम, सुल्तान, सत्येंद्र तिवारी और शुभम सरकार ने पुलिस को बताया था कि तबरेज ने ही उनसे खुद पर हमला करने के लिए कहा था। पुलिस का दावा है कि ऐसा करने गोलीबारी का आरोप अपने परिवार को सदस्यों पर लगाना चाहता था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad