Advertisement

यूपी चुनाव: भाजपा ने जारी की 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अयोध्या-मथुरा नहीं इस सीट से लड़ेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं...
यूपी चुनाव: भाजपा ने जारी की 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अयोध्या-मथुरा नहीं इस सीट से लड़ेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान पर सीएम योगी को उतारा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने पहले दो चरणों में होने वाली सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दी है। सूची भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी महासचिव अरुण सिंह के साथ पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जारी की।

प्रधान ने कहा कि आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और उपमुख्यमंत्री के लिए केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे। वहीं मौर्य वर्तमान में राज्य की विधान परिषद के सदस्य हैं।

यहां देखें लिस्ट-

 

 

 

 भाजपा ने प्रधान के हवाले से ट्वीट किया, "भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में कल्याणकारी और संवेदनशील शासन प्रदान किया है। हमें विश्वास है कि 2022 के इस महान त्योहार में यूपी के लोग हमें फिर से उसी स्पष्टता के साथ आशीर्वाद देंगे।"

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad