Advertisement

झारखंड: खतरे में हेमंत सरकार? मंत्री का दावा- होगा दल-बदल

बिहार के बाद अब झारखंड में भी सरकार गिराने के दावे हो रहे हैं। बिहार के कृषि, उद्योग एवं गन्ना मंत्री...
झारखंड: खतरे में हेमंत सरकार? मंत्री का दावा- होगा दल-बदल

बिहार के बाद अब झारखंड में भी सरकार गिराने के दावे हो रहे हैं। बिहार के कृषि, उद्योग एवं गन्ना मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है कि झारखंड की वर्तमान सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। कुछ ही दिनों में यह सरकार गिर जाएगी।


हिंदुस्तान के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि इस सरकार से न तो जनता खुश है और न ही गठबंधन में शामिल दलों के नेता व मंत्री। गठबंधन दल के कई नेता-मंत्रियों को लग रहा है कि यदि इसी दल के टिकट से इसके बाद के चुनाव में जनता के पास गए तो जीत नहीं पाएंगे। इसलिए वे दल बदलना चाहते हैं और सरकार गिरने की यही वजह होगी। वे रविवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि सरकार गिरते ही भाजपा अपनी जवाबदेही तय करेगी और सबसे बड़ा दल होने के नाते अपना दावा पेश करेगी। बीजेपी ने झारखंड को विकास के पथ पर ले जाने का जो संकल्प लिया है, उसी रास्ते पर फिर भाजपा इस राज्य को ले जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गत भाजपा सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों को ध्वस्त करने पर तुली है। एक साल के दौरान विशेष कोई उपलब्धि नहीं रहने के बाद भी सरकार ने जश्न मनाया, जो हास्यास्पद है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad