Advertisement

इन ताकतवर महिलाओं के हाथों हैं मोदी सरकार की अहम जिम्मेदारियां

आइए जानते मोदी सरकार की इन ताकतवर महिला मंत्रियों के बारे में-
इन ताकतवर महिलाओं के हाथों हैं मोदी सरकार की अहम जिम्मेदारियां

रविवार को मोदी मंत्रिमंडल में हुए बड़े फेरबदल में कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले गए। इस दौरान कई नए मंत्री शामिल किए गए। कई मंत्रियों के हिस्से प्रमोशन आया तो कई के बड़े मंत्रियों का कद घटाया गया। इसका असर भाजपा के कई अहम महिला मंत्रियों पर भी पड़ा। 

मोदी मंत्रिमंडल में निर्मला सीतारमण को देश का रक्षामंत्री बना दिया गया है। अब केंद्र सरकार की सबसे सीनियर टीम में सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण दो नाम हो गए हैं। वहीं स्मृति ईरानी और उमा भारती के पास भी केंद्र सरकार के अहम मंत्रालय हैं। आइए जानते मोदी सरकार की इन ताकतवर महिला मंत्रियों के बारे में-

#निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण को अब मोदी सरकार में रक्षा मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दे दी गई है। पहले वे वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज देख रही थीं। निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक रूप से रक्षामंत्री बनने वाली महिला है। इससे पहले इंदिरा गांधी ने यह मंत्रालय प्रधानमंत्री रहते हुए संभाला था।

#सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज एक वक्ता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ पार्टी में बड़ा कद रखती हैं। वे अभी विदेश मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रही हैं।

#स्मृति ईरानी

पार्टी में कम समय में बड़ा नाम बनने वाली स्मृति ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय तो है ही साथ ही वो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी देख रही हैं। हालांकि इस मंत्रिमंडल विस्तार में माना जा रहा था कि स्मृति ईरानी के पास से कोई एक मंत्रालय लिया जा सकता है। गौरतलब है कि पहले स्मृति ईरानी के पास मानव संसाधन मंत्रालय जैसा अहम दायित्व था लेकिन बाद में यह उनसे लेकर उन्हें कपड़ा मंत्रालय दे दिया गया था। इसके अलावा सूचना प्रसारण मंत्रालय जैसे अहम विभाग भी वही संभाल रही हैं।

#मेनका गांधी

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का कद भी पार्टी में काफी बड़ा है। इस फेरबदल के दौरान उनके प्रभार से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। 

# उमा भारती

उमा भारती भाजपा की फायर ब्रांड नेता रही हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका दमखम कुछ नदारद हुआ है। लिहाजा इस बार माना जा रहा था कि कैबिनेट से उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। उनके पास नमामि गंगे जैसी अहम जिम्मेदारी थी। अब कैबिनेट विस्तार के बाद उन्हें सफाई मंत्रालय सौंपा गया है।

#अनुप्रिया पटेल 

इसके अलावा स्वास्थ्य और कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का भी बड़ा नाम है। हालांकि वे भाजपा के की सहयोगी पार्टी अपना दल से है। बावजूद उनका सियासी कद काफी बड़ा है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर मोदी सरकार द्वारा हमेशा बातें कही जाती हैं। ये महिला मंत्री उसी तस्वीर की झलक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad