Advertisement

अखिलेश ने दिया कन्नौज से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत, बीजेपी सांसद ने कहा- वह जीत नहीं पाएंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह 2024 का संसदीय चुनाव कन्नौज से लड़...
अखिलेश ने दिया कन्नौज से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत, बीजेपी सांसद ने कहा- वह जीत नहीं पाएंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह 2024 का संसदीय चुनाव कन्नौज से लड़ सकते हैं, जिसने उन्हें पहली बार सांसद चुना था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 में कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''लड़ना हमारा काम है.. मैं बेकार बैठकर क्या करूंगा? मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा, जहां से मैंने पहला चुनाव लड़ा था।''
       
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि पार्टी सही समय पर फैसला करेगी। अखिलेश यादव यहां पार्टी नेता सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना भैया द्वारा आयोजित एक निजी समारोह में शामिल होने आए थे।
       
अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, "यहां (कन्नौज) से चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है। लेकिन वह जीत नहीं पाएंगे। 2024 के चुनावों में, भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।"
       
उन्होंने कहा, 'नेताजी' (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद सपा के सामने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने की चुनौती है और (अखिलेश) यादव के बयान को इसी संदर्भ में देखा जा सकता है।
       
पाठक ने कहा, "लोगों को योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा है। मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा एक बार फिर ईवीएम को दोष देगी। हमारे पास मैनपुरी से सपा के कई लोग संपर्क में हैं और जब भी हम कहेंगे वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।"
       
मैनपुरी सीट पर मौजूदा सांसद और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad