Advertisement

रांची वालों की दीवानगी के चलते यहां लगानी पड़ी स्क्रीन

रांची का बिरसा जुलॉजिकल पार्क इन दिनों लोगों की आवाजाही से गुलजार है। सभी के आकर्षण का केंद्र बने...
रांची वालों की दीवानगी के चलते यहां लगानी पड़ी स्क्रीन

रांची का बिरसा जुलॉजिकल पार्क इन दिनों लोगों की आवाजाही से गुलजार है। सभी के आकर्षण का केंद्र बने श्‍ाेर के तीन शावकों को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। शावकों को देखने आ रही भीड़ के चलते चिड़ियाघर प्रशासन को एक बड़ी स्क्रीन लगानी पड़ी ताकि जनता सीसीटीवी फुटेज के जरिए शावकों की अठखेलियां देख सके।

चीफ कंजरवेटर ने एएनआई से कहा, ‘लोगों की भीड़ शावकों को देखने के लिए बढ़ती जा रही थी। अभी बच्चे छोटे हैं। उन्हें पैदा हुए महीना भर ही हुआ है। इसलिए भीड़ के चलते उनकी गतिविधियां बाधित न हों इसके लिए थोड़ी दूर पर एक बड़ी स्क्रीन लगा दी गई है ताकि आने वाले निराश न हों और शावकों को देख पाएं। दर्शकों को इन तीन शावकों के पिंजरे के पास फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा है।

जूलॉजिक पार्क के पास पहले शिवा, मलिक और अनुष्का नाम के तीन शेर थे। इनमें से दो के तीन बच्चे थे। अब नए शावकों के जन्म के बाद बहुत से दर्शक इन्हें देखने के लिए इकट्ठा होने लगे हैं। पर्यावरण्‍ा मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में शेरों की संख्या बढ़ रही है। उन्हें बचाने के लिए किए गए प्रयासों के नतीजे अब मिलने लगे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad