Advertisement

मध्यप्रदेश के स्कूलों में अब ‘यस सर’ की जगह ‘जय हिन्द’ कहेंगे विद्यार्थी

स्कूलों में जब अध्यापक अटेंडेंस लेते है तो अक्सर विद्यार्थी ‘यस सर’ या ‘यस मैम’ कहकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। लेकिन जल्द ही मध्यप्रदेश के स्कूलों में यह ट्रेंड बदलने वाला है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में अब ‘यस सर’ की जगह ‘जय हिन्द’ कहेंगे विद्यार्थी

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक नया फरमान सुनाया है, जिसके तहत अब स्कूलों के अंदर अटेंडेंस के समय विद्यार्थियों को ‘यस सर’ या ‘यस मैम’ की जगह ‘जय हिंद’ कहना जरूरी होगा। मंत्री ने कहा कि अब बच्चे स्कूल में यस सर नहीं कहेंगे बल्कि इसके स्थान पर वह जय हिंद कहेंगे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अटेंडेंस के समय यह कहना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेट स्कूलों को भी इसे अपनाने की सलाह दी है।

 


मंत्री कुंवर विजय शाह के मुताबिक, इस नए फरमान को स्कूलों में 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद मध्यप्रदेश के हर स्कूल में इसका पालन सख्ती के साथ किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय शाह ने यह घोषणा उस वक्त की जब वे दो दिन के सरकारी दौरे से चित्रकूट से वापस सतना पहुंचे।

बता दें कि सरकार द्वारा ऐसा करने के पीछे की वजह बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा करना बताया जा रहा है। मंत्री के इस फैसले से बच्चे देश के प्रति जागरूक होंगे और उनके अंदर देश के प्रति प्यार और सम्‍मान का भाव जगेगा। इस नए फरमान की शुरुआत सतना से की जाएगी, लेकिन इसके बाद ये पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement