Advertisement

अपने लिव इन पार्टनर के साथ शादी करेगी ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर अफसर ऐश्वर्या प्रधान

ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर राजपत्रित सरकारी अधिकारी अपने लिव इन पार्टनर के साथ शादी करने का फैसला लिया...
अपने लिव इन पार्टनर के साथ शादी करेगी ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर अफसर ऐश्वर्या प्रधान

ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर राजपत्रित सरकारी अधिकारी अपने लिव इन पार्टनर के साथ शादी करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद कि गे सेक्स अपराध नहीं है, उनके शादी रचाने का रास्ता साफ हो गया है।

377 हाल ही में कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 के अंतर्गत अब बालिगों के बीच समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलने जा रहा है जो इस वजह से अब तक अपराधियों की तरह रह रहे थे।

कोर्ट के फैसले के बाद अब आजाद महसूस कर रही हैं ऐश्वर्या

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी अफसर ऐश्वर्या रितुपर्णा प्रधान ने घोषणा की है कि वह अब शादी करने जा रही हैं। उनका कहना है कि इस फैसले के बाद वह आजाद महसूस कर रही हैं।

ओडिशा फाइनेंस सर्विस में अधिकारी हैं 34 वर्षीय ऐश्वर्या

गौरतलब है कि 34 वर्षीय ऐश्वर्या ओडिशा फाइनेंस सर्विस में अधिकारी हैं। वह उस समय चर्चा में आई थीं, जब वह ओडिशा की पहली ट्रांसजेंडर अधिकारी बनीं थीं।

ऐश्वर्या ने खुद को साल 2014 में थर्ड जेंडर के रूप में बताया था

ऐश्वर्या ने अब तक कभी भी अपने जीवन के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया और उन्होंने बताया था कि वह करीब 2 साल से अपने पर्टनर के साथ लिव-इन में रह रहीं हैं और अब वह उससे शादी कर एक बच्चे को गोद भी ले लेंगी। ऐश्वर्या ने खुद को साल 2014 में थर्ड जेंडर के रूप में बताया था और उसके बाद ही उन्हें उस रूप में पहचान मिली और उनकी पहचान को मान्यता दी गई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad