Advertisement

भाजपा कौरवों के जैसे सत्ता चाह रही है जबकि कांग्रेस पांडवों की तरह सत्य के लिए लड़ रही है: राहुल

कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का रविवार को अंतिम दिन है। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित...
भाजपा कौरवों के जैसे सत्ता चाह रही है जबकि कांग्रेस पांडवों की तरह सत्य के लिए लड़ रही है: राहुल

कांग्रेस के 84वें अधिवेशन का रविवार को अंतिम दिन है। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने समापन भाषण में मोदी सरकार और संघ पर करारा प्रहार किया, वहीं कांग्रेस पार्टी को देश की आवाज बताया।

राहुल ने कहा कि गांधी ने 15 साल जेल में बिताया और देश के लिए उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन भारत को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि जब हमारे नेता जेल में फर्श पर सोए, तब सावरकर ने अंग्रेजों से दया और क्षमादान की भीख मांगते हुए पत्र लिखा।

राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस कौरवों के समान सत्ता के लिए लड़ रही है जबकि कांग्रेस पांडवों के समान सत्य के लिए लड़ रही है। भाजपा एक संगठन की आवाज है जबकि, कांग्रेस एक देश की आवाज है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार और ताकत से देश को नियंत्रित किया जा रहा है। एक तरफ तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था थी, वहीं, अब करोड़ों युवाओं के पास रोजगार नहीं है। आज चीन हर जगह है, हर जगह मेड इन चाइना का बोलबाला है। अच्छे दिन, स्वच्छ भारत और बैंक में 15 लाख का वादा जुमला है। नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी), योग परेड जैसी कई बातें। देश में रोजगार नहीं है, किसान मर रहे हैं, पर पीएम कहते हैं कि चलो इंडिया गेट पर योग करें। देश की जनता की आवाज उठाने के लिए कोई हमें नहीं रोक सकता है। गरीबों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं। जब हम सवाल उठाते हैं तो सरकार से उनका जवाब चाहते हैं।

राहुल ने कहा, ''सच बोलने पर गौरी लंकेश को मार दिया गया। नीरव मोदी जिसने बैंक को करोड़ों रुपए चूना लगाया, उन्हीं के नाम के हमारे पीएम हैं। मोदी ने मोदी को 33 हजार करोड़ रुपए दिए और वो लेकर भाग गया। गुजरात चुनाव में कई लोगों ने कहा कि मैं मंदिर जाता हूं। मैं सालों से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में जाता हूं। राजनीति में जब भी कोई मुझे बुलाता है मैं वहां जाता हूं।''

उन्होंने कहा कि 15 साल से राजनीति में हूं, चोटें लगती हैं, मुझे भी लगीं, आपको भी लगी होंगी।  लेकिन हम इनसे सीखते हैं। हमें जब चोट लगती है तो हम सीखते हैं। हमसे गलतियां भी होती हैं। हम सब गलतियां करते हैं, मान लेते हैं। आरएसएस वाले अपनी गलती नहीं मानते हैं। इन्होंने नोटबंदी की, पूरी दुनिया ने इसे गलत कहा। मोदी जी रो दिए, लेकिन अपनी गलती कभी नहीं मानते। कांग्रेस के नेता अपनी गलती मान लेते हैं। 

राहुल ने कहा कि वे (लोग) हत्या के आरोपी को भाजपा के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करते लेंगे,  लेकिन वे कभी भी कांग्रेस पार्टी में ऐसा स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वे कांग्रेस को सर्वोच्च मानते हैं।


उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हारते जा रही है। मोदी जी के चेहरे पर आपने फर्क देखा होगा। अब सूट नहीं पहनते हैं। सोच रहे होंगे कि गुजरात में तो बच गए शायद 2019 में नहीं बच पाएंगे। कांग्रेस को किसी से नहीं डरना है। यह गांधी जी का संगठन है। शेरों का संगठन है। हम लोग हिंसा नहीं फैलाएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad