Advertisement

आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान को टिकट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकसभा सीट को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया...
आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान को टिकट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकसभा सीट को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है। सपा की तरफ से जारी नई सूची में अब साफ हो गया है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी नई सूची में सिर्फ दो नाम शामिल हैं। इसमें अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान का नाम है।  सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।


 

आजमगढ़ से मोदी लहर में भी जीते थे मुलायम

सपा की तरफ से अखिलेश यादव के उतरने से यहां लड़ाई मजबूत होनी तय है। ऐसा इसलिए कि 2014 में मोदी लहर के बावजूद अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने इस सीट से जीत दर्ज कर समाजवादियों के इस गढ़ पर अपनी पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। आजमगढ़ को समाजवादियों का गढ़ भी माना जाता है। यहां लंबे समय तक समाजवादी नेताओं का राज रहा है। 70 के दशक तक यहां कांग्रेस का राज रहा लेकिन बाद में समाजवादियों ने इस सीट पर कब्जा किया। बीच में यह सीट एसपी और बीएसपी में भी बंटती रही। और एक बार 2009 में इस सीट पर बीजेपी भी कमल खिलाने में कामयाब रही थी।

स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मुलायम का नाम नहीं

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की टीम का भी ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खान, डिंपल यादव और जया बच्चन समेता कईओं के नाम हैं। हैरान करने वाली बात है कि इस सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad