Advertisement

भारत में डिस्कवरी का 20वां जन्मदिन

भारत में अपने 20 साल पूरे होने के अवसर पर डिस्कवरी चैनल ने देश की कुछ बेहतरीन कहानियों समेत अपने कुछ सबसे शानदार कार्यक्रमों को विशेष रूप से प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।
भारत में डिस्कवरी का 20वां जन्मदिन

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शकों का मनोरंजन करने वाले तथा प्राकृतिक इतिहास, विज्ञान, तकनीक, रोमांच, वन्यजीव, अस्तित्व और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का 15 अगस्त से दो दिनों तक प्रसारण किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में इंडिया इमर्जेस : ए विजुअल हिस्ट्री कार्यक्रम भी शामिल है।

 

भारत में डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और बांग्ला में प्रसारित किए जाते हैं। चैनल ने फेसबुक पर एक विशिष्ट कम्युनिटी बनाई है जिसके भारत में 74 लाख प्रशंसक हैं।

 

डिस्कवरी नेटवर्क्स - एशिया पैसिफिक के दक्षिण एशिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक राहुल जौहरी ने कहा,  ‘डिस्कवरी चैनल ने भारत में लाखों दर्शकों पर काफी प्रभाव छोड़ा है। भारत में लोगों से लगातार मिल रहे अपार प्रेम के कारण ही हमें प्रोत्साहन मिलता है कि हम तथ्यात्मक मनोरंजन की सीमाओं से आगे जाए और देशभर की बेहतरीन कहानियां लेकर आएं।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad