Advertisement

भाजपा नेता पाकिस्तान पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेस्डर

गो मांस पर प्रतिबंध के मुद्दे पर केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास ने कहा, 'यदि कोई बीफ का मीट खाए बिना मर रहा है, तो वह पाकिस्तान या अरब देश चला जाए। उनकी इस देश में कोई जगह नहीं है। ‘ उसके बाद से लेकर आज तक नकवी के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब छीछालेदर हो रही है। इसके जवाब में पाकिस्तान से आएशा गज्दर ने फेसबुक पर लिखा- बहुत खूब आ जाओ..आ जाओ सारे।
भाजपा नेता पाकिस्तान पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेस्डर

 

फेसबुक

कविता जोशी - मैं शाकाहारी हूं। मिस्टर नकवी लेकिन मैं पाकिस्तान जाना पसंद करती हूं। हमारे जैसे घास-फूस खाने वालों के लिए कोई ट्रेवल प्लान है या नहीं ?

 

बाबर रजा खान –गोमांस खाने वाले यूरोप और उत्तर अमेरिका क्यों नहीं जा  सकते नकवी साहब? वहां तो गोमांस खाने वालों की तादाद पाकिस्तान से भी ज्यादा है।   

 

बिंदू बत्रा- उनका क्या जो भूख से मर रहे हैं। क्या उन्हें भी पाकिस्तान चला जाना चाहिए।

 

पाकिस्तान से आएशा गजदर- आ जाओ, आ जाओ सारे।

 

शाहनवाज मलिक- हिंदुस्तानी मुसलमान भारतीय कब कहलाएंगे ? मुंह उठाकर हिंदुस्तानी मुसलमानों को पाकिस्तानी कह देना सबसे आसान है। बार-बार मुसलमानों को बताना पड़ता है कि वे भारतीय हैं। सफाई नहीं देंगे तो इलजाम का शक गहराता जाता है। अजीब जंजाल है। हिंदुस्तानी मुसलमानों को जबरन पाकिस्तानी बनाया जाता है। दूसरी ओर कश्मीरी हर दिन झंडा उठाकर कहते हैं कि वे भारतीय नहीं हैं। मगर यहां बंदूक के बल पर भारतीयता का सर्टिफिकेट थमाया जाता है। अजीब मुल्क़ है। खां साहेब जमाने से कह रहे हैं कि सभी पेड़ पर चढ़ जाओ। पेड़ कम पड़े तो मैं रोपड़ के लिए तैयार हूं। सिटिजनशिप के झमेले से बचने का इससे मुफीद इंतजाम और क्या हो सकता है?

 

ट्विटर

हम भारत के लोग- किसी को यह अधिकार नहीं है कि कोई किसी को पाकिस्तान जाने के लिए कहे।

 

अन्ना एमएम- अगर सभी गोमांस खाने वाले पाकिस्तान चले गए तो पाकिस्तान में मुसलमान बहुसंख्यक नहीं रहेंगे।

 

तुषार ए.गांधी- इस सरकार के कैबिनेट मंत्री क्या पाकिस्तान पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेस्डर हैं ? जो हर किसी को पाकिस्तान जाने की ही सलाह देते हैं।

 

राणा साफवी – मैं सच में पाकिस्तान जाना चाहती हूं। लाहौर देखना चाहती हूं।  

 

हसीबा बी. अमीन- ओह, तो नकवी साहब चाहते हैं कि गो मांस खाने वाले सभी पाकिस्तान चले जाएं। यह समय केरल, पूर्वोत्तर वालों के लिए भारत छोड़ने का है।

 

नंदिता सोएबाम - पूर्वोत्तर के लोगों को पाकिस्तान या चीन चले जाना चाहिए। भाजपा यही चाहती है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement