Advertisement

अमिताभ ने ट्विटर पर किया कांग्रेस को फॉलो, पार्टी ने किया 'शुक्रिया'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर...
अमिताभ ने ट्विटर पर किया कांग्रेस को फॉलो, पार्टी ने किया 'शुक्रिया'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। और इसके लिए कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन का आभार जताया है।  साथ ही, पार्टी ने अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म के लिए बधाईयां भी दीं।

शुक्रवार को यानी 9 फरवरी की दोपहर को अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया। बिग बी द्वारा पार्टी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने के बाद बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘हमें फॉलो करने के लिए बहुत शुक्रिया अमिताभ बच्चनजी। आपकी फिल्म ‘102 नोट आउट’ के लिए आपको हमारी शुभकामनाएं। हमें सेलिब्रेट करने का एक और कारण मिल गया है। ट्विटर पर अब हमारे 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं’।

ट्विटर पर कांग्रेस के फॉलोअर्स में इजाफा हुआ है। जून 2016 में कांग्रेस के जहां 1 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं फरवरी 2018 में ये बढ़कर 4 मिलियन हो गए हैं।

बता दें कि फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। हाल ही, में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया।

कांग्रेस और बिग बी के रिश्ते

कांग्रेस पार्टी और अमिताभ बच्चन के बीच रिश्ते बहुत पुराने हैं। अमिताभ बच्चन और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दोस्ती के किस्से आज भी लोगों की जुबान पर है। 1984 में अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस के टिकट पर पहली बार इलाहाबाद से चुनाव लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी। बिग बी और कांग्रेस के बीच पारिवारिक रिश्ते थे, लेकिन 1987 में बोफोर्स स्कैम सामने आने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। काफी सालों तक अच्छे रिश्ते होने के बाद 1996 में बिग बी ने गांधी परिवार से पूरी तरह से दूरियां बना ली थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad