Advertisement

नई दिल्ली से केजरीवाल,पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया, कालकाजी से आतिशी जीतीं

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की सुबह 8 बजे से जारी गिनती के बाद अब साफ हो गया है कि दिल्ली में आम आदमी की...
नई दिल्ली से केजरीवाल,पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया, कालकाजी से आतिशी जीतीं

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की सुबह 8 बजे से जारी गिनती के बाद अब साफ हो गया है कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनने जा रही है। विवादित बोल की वजह से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता कपिल मिश्रा मॉडल टाउन निर्वाचित क्षेत्र से हार गए है। वहीं, पटपड़गंज से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया करीब 2000 से अधिक वोट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही राजेंद्र नगर सीट से आप नेता राघव चड्ढा और विश्वासनगर से ओम प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की है। लेकिन अभी भी बहुत सारे दिग्गजों की किस्मत चुनावी जंग के मैदान में दाव पर लगे हुए हैं। 

जानिए, किस पार्टी का कौन उम्मीदवार कहा से जीता और किस सीट पर आगे...

 

-आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से 11,393 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

 

-अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 21,697 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

 

-मालवीय नगर सीट से आप के सोमनाथ भारती 18,144 मतों के अंतर से और हाजी यूनुस मुस्तफाबाद सीट से 20,704 मतों के अंतर से जीते।

05 : 33 – वाजिदपुर : आप के राजेश गुप्ता ने दर्ज की जीत

05: 31 – विश्वास नगर : आप के ओम प्रकाश शर्मा जीते

05 : 30 – त्रिलोकपुरी : आप नेता रोहित कुमार जीते

05 : 25  - त्रिनगर : आप की प्रीति तोमर जीती

05 : 22 – सुलतानपुर माजरा : आप के मुकेश कुमार अहलावत ने दर्ज की जीत

05 : 20 – शालिमार बाग : आप नेता बंदना कुमारी जीती

05 : 10 – शहादरा : आप नेता राम निवास गोयल जीते

05 : 07 – शीलमपुर : आप नेता अब्बदुल रहमान ने जीत की दर्ज

05 : 05 – संगम विहार : आप उम्मीदवार दिनेश मोहनिया जीते

05 : 02 – रिठाला : आप नेता मोहिंद्र गोयल ने दर्ज की जीत

05 : 00 – रिठाला : आप नेता मोहिंद्र गोयल ने दर्ज की जीत

04 : 59 – नागलोई : आप नेता रघुविंदर शौकीन जीते

04 : 59 – नागलोई : आप नेता रघुविंदर शौकीन जीते

04 : 56 – नरेला : आप नेता शरद कुमार जीते

04 : 55 – पटेल नगर : आप नेता राज कुमार आनंद जीते

04 : 50 – मुसतफाबाद : आप नेता हाजी यूनुस जीते

04 : 45 – मोती नगर : आप नेता शिव चरण गोयल जीते

04: 40 – मटिया महल : आप नेता शोबिक इकबाल जीते

04 :35 – कृष्णा नगर : आप नेता एस के बग्गा जीते

04 : 30 – मदीपुर : आप नेता गिरीश सोनी ने दर्ज की जीत

04 : 20 – मंगोलपुरी : आप नेता राखी बिरला जीती

04 : 17 – किरारी : आप नेता ऋतुराज गोविंद जीते

04 : 10 – देवली : आप नेता प्रकाश जरवाल जीते

03 : 40 – ग्रेटर कैलाश : आप नेता सौरभ भारद्वाज जीते

03 : 30 – बल्लीमारान : आप नेता इमरान हुसैन जीते

03 : 20 – अंबेडकर नगर : आप नेता खुशीराम चुन्नर जीते

03 : 05 – मॉडल टाउन : आप नेता अखिलेश पति त्रिपाठी जीते, भाजपा के कपिल मिश्रा हारे

02 : 39 - पटपड़गंज सीट से जीते मनीष सिसोदिया

02 : 35 - राजेंद्र नगर सीट से जीते आप उम्मीदवार राघव चड्ढा

02 : 30 – मुण्डका – आप के धरमपाल लकड़ा आगे, बीजेपी के आजाद सिंह को दे रहे टक्कर

01 : 53 - पटपड़गंज सीट : 13वें राउंड की गिनती के बाद मनीष सिसोदिया 3129 वोट से हुए आगे 

01 : 46 – राजेंद्र नगर सीट : आप उम्मीदवार राघव चड्ढा चल रहे है आगे  

01 : 42 – विश्वास नगर सीट : बीजेपी के उम्मीदवार अनिल गोयल आगे चल रहे है

01 : 30 - बाबरपुर सीट :  आप उम्मीदवार गोपाल राय बीजेपी के नरेश गौर को दे रहे है टक्कर, अभी भारी वोट से चल रहे है आगे

01: 26 – गांधीनगर सीट –कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली चल रहे है पीछे

01: 13 – कालका जी सीट – आप उम्मीदवार आतिशी हुई आगे

01: 06 – करोल बाग सीट :  आप उम्मीदवार विशेष रवि 15000 वोट से आगे

12 : 37 – पटपड़गंज सीट : मनीष सिसोदिया और बीजेपी के रवेंद्र सिंह नेगी में टक्कर, सिसोदिया करीब 850 वोट से पीछे

12 : 30 – कालका जी सीट : आप उम्मीदवार आतिशी और बीजेपी के धरमबीर सिंह में टक्कर, आतिशी करीब 150 वोट से पीछे

12 : 15 – मॉडल टाउन सीट : बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा 11000 वोट से हुए पीछे, आप के अखिलेश पति त्रिपाठी आगे

12 : 12 – ओखला सीट : अमानतुल्ला खान आगे, बीजेपी के ब्रह्म कुमार 5000 वोट से पीछे

12 : 05 –शीलमपुर सीट : आप उम्मीदवार अब्दुल रहमान आगे, बीजेपी के कौशल कुमार मिश्रा पीछे

11 : 58 –शालीमार बाग सीट : आप उम्मीदवार बंदना कुमारी पीछे, बीजेपी के रेखा गुप्ता आगे

11 : 59 –शाकुर बस्ती सीट : आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन आगे, बीजेपी डॉ. एस सी वत्स पीछे

11 : 54 – द्वारका सीट : आप उम्मीदवार विनय मिश्रा आगे, बीजेपी के प्रद्युम्‍न राजपूत पीछे

11: 44 – सदर बाजार सीट : आप उम्मीदवार सोम दत्त आगे, बीजेपी के जय प्रकाश पीछे

11: 42 – रोहिणी सीट : आप उम्मीदवार राजेश बंशीवाला आगे, बीजेपी के विजेंद्र कुमार पीछे

11: 39 – चांदनी चौक सीट : आप उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह आगे, अलका लांबा पीछे

11: 35 - तिमारपुर सीट : आप उम्मीदवार दिलीप पांडे आगे

11: 33 - आदर्श नगर :  आप उम्मीदवार पवन शर्मा आगे

11 : 25 - पटपड़गंज सीट : मनीष सिसोदिया 1427 वोट से पीछे

11 : 32 - नरेला सीट : आप उम्मीदवार शरद कुमार आगे

11 : 13 - नई दिल्ली सीट : केजरीवाल आगे

11 : 10 - बुराड़ी सीट : आप  उम्मीदवार संजीव झा आगे

11 : 05 - चांदनी चौक सीट : कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा पीछे

11 : 02 - तिलक नगर सीट : आप उम्मीदवार जरनैल सिंह आगे

11 : 00 - मॉडल टाउन सीट : बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा 98 वोट से आगे

10 : 55 -ओखला सीट : बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्म सिंह आगे जबकि आप उम्मीदवार अमानतुल्ला खान पीछे 

10 : 54 -आर के पुरम सीट : आप उम्मीदवार प्रमिला टोकस आगे

10 : 53 -ग्रेटर कैलाश सीट :  आप उम्मीदवार सौरभ भरद्वाज आगे

10 : 50 - कस्तूरबा नगर सीट :  आप उम्मीदवार मदललाल आगे

10 : 52 - नांगलोई सीट :  आप उम्मीदवार रघुवेंद्र शौकीन आगे

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad