Advertisement

कोरोना वायरस से भारत में 38 लोगों की मौत, जानिए किस राज्य में कितने मरीज

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में 35 हजार से ज्यादा...
कोरोना वायरस से भारत में 38 लोगों की मौत, जानिए किस राज्य में कितने मरीज

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित मरीजों की संख्या सात लाख के पार पहुंच चुकी है। इसी तरह भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या काफी तेजी से आगे बढ़ी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 227 मामले सामने आए है, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। इस तरह से भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1251 हो गई हैं, जिनमें 1117 सक्रिय मामले हैं। 102 ठीक लोग हो चुके हैं। कोरोना वायरस से देश में अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। 

देश में 32 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद गुजरात में 3 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कर्नाटक और मध्य प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है।

27 राज्यों में कोरोना का कहर

कोरोना वायरस का कहर देश के 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। 27 राज्यों में अब तक 1200 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों में मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 227 मामले सामने आए है, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। इस तरह से भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1251 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां देखें राज्यवार लिस्ट

 

राज्य

कुल मामले

मौत

महाराष्ट्र

230

दस

केरल

182

दो

कर्नाटक

76

तीन

तेलंगाना

48

छह

राजस्थान

83

शून्य

उत्तर प्रदेश

100

एक

गुजरात

53

चार

दिल्ली

97

एक

पंजाब

55

चार

तमिलनाडु

42

एक

हरियाणा

33

शून्य

मध्य प्रदेश

66

दो

जम्मू-कश्मीर

55

एक

पश्चिम बंगाल

26

एक

आंध्र प्रदेश

40

शून्य

लद्दाख

13

शून्य

बिहार

09

एक

चंडीगढ़

08

शून्य

छत्तीसगढ़

06

शून्य

उत्तराखंड

06

शून्य

हिमाचल प्रदेश

03

एक

गोवा

03

शून्य

ओडिशा

03

शून्य

मणिपुर

01

शून्य

मिजोरम

01

शून्य

पुडुचेरी

01

शून्य

अंडमान निकोबार

10

शून्य

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad