Advertisement

देश के 80 फीसदी कोरोना मामले 90 जिलों से, दूसरी लहर अब भी जारी: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। तो यह कहा जा सकता है कि देश मे कोरोना वायरस की दूसरी...
देश के 80 फीसदी कोरोना मामले 90 जिलों से, दूसरी लहर अब भी जारी: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। तो यह कहा जा सकता है कि देश मे कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी समाप्त होने के कगार पर है लेकिन तीसरी लहर की संभावना ने स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के दैनिक मामलों में कमी के बाद से अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, कुछ राज्यों में अभी भी सख्ती जारी है। 111 दिनों में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के 34,703 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 51,864 लोगों ने कोरोना को मात दी और 553 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। सामने आए कोरोना संक्रमितों का नया आंकड़ा पिछले 111 दिनों में सबसे कम है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ जिलों में अधिक संक्रमण देखा जाए तो हमें ये मानकर चलना पड़ेगा कि कुछ इलाकों में अभी भी दूसरी लहर जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड का नाम शामिल है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि देश में दूसरी लहर अब भी जारी है। इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के 80 फीसदी नए मामले 90 ज़िलों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक में ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक राहत की खबर भी दी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 9 दिन से लगातार 50,000 से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

राजधानी में 79 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 154 लोग स्वस्थ भी हो गए।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 9 राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad