Advertisement

जापानी क्रूज पर दो और भारतीयों को कोरोना वायरस का संक्रमण, अब तक 6 प्रभावित

जापान के तट पर खड़े क्रूज  में मौजूद दो और भारतीयों को  कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई...
जापानी क्रूज पर दो और भारतीयों को कोरोना वायरस का संक्रमण, अब तक 6 प्रभावित

जापान के तट पर खड़े क्रूज  में मौजूद दो और भारतीयों को  कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस वायरस के लिए किए गए परीक्षण के बाद परिणाम पॉजिटिव पाए गए है। अब इस जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीय नागरिकों की संख्या छह हो गई है। इससे पहले भी रविवार को दो भारतीय वायरस से संक्रमति पाए गए थे।

जपान की राजधानी टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक ‘डायमंड प्रिंसेस’ नाम के इस क्रूज में अब तक 99 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 454 हो गई है।  इसमें 2 भारतीय चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं जिन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए भेजा गया है।

इसी महीने पहुंचा था जहाज

इससे पहले चार भारतीय चालक दल के सदस्य का पॉजिटिव परीक्षण किया गया था। फिलहाल, सभी का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, इन सभी के स्वास्थ्य में स्थिरता बनी हुई हैं। आगे उन्होंने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों के स्वास्थ और कल्याण के लिए जापानी सरकार और जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ समन्वय किया जा रहा है। बता दें, फरवरी महीने के शुरुआत में जापानी तट पर आए इस जहाज पर सवार 3,711 लोगों में 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय हैं। वहीं, अमेरिका ने अपने 340 नागरिकों को जहाज से निकाल लिया है।

चीन में मरने वालों की संख्या 1770

इस बीच चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1770 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को 100 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई, जिनमें सबसे ज्यादा मौतें प्रभावित प्रांत हुबेई में हुई। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब तक 68,500 हो चुकी है। गौरतलब है, कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में सेंट्रल चाइना के हुबेई प्रांत से हुई और अब यह भारत समेत कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है।

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad