Advertisement

रिटायर आईएएस अफसर ने भीमा कोरेगांव पर बनाई फिल्म, मुख्य भूमिका में अर्जुन रामपाल और सनी लियोनी

सरकार से पंगा लेकर खबरों में रहने वाले आईएएस अफसर रमेश थेटे इस बार अलग वजहों से चर्चा में है। मध्य...
रिटायर आईएएस अफसर ने भीमा कोरेगांव पर बनाई फिल्म, मुख्य भूमिका में अर्जुन रामपाल और सनी लियोनी

सरकार से पंगा लेकर खबरों में रहने वाले आईएएस अफसर रमेश थेटे इस बार अलग वजहों से चर्चा में है। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस थेटे ने पिछले साल जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद फिल्म बनाने की घोषणाकी थी। उसके बाद अब उनकी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। अर्जुन रामपाल और सनी लियोनी की इस फिल्म का जल्द ही प्रीमियर होने जा रहा है।

बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव नाम से तैयार इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और गीतकार स्वयं रमेश थेटे है। फिल्म में मुख्य भूमिका अर्जुन रामपाल निभा रहे है। थेटे ने फिल्म में एक गाना भी गाया है। फिल्म के पांच गानों को सोनू निगम, श्रेया घोषाल, हरिहरन और जावेद अली जैसे गायकों ने अपनी आवाज दी है। थेटे का कहना है कि वे मूल रूप से संगीतकार है। सेवानिवृत्ति के बाद अपना सारा समय इसी में लगा रहे है।

पिछले साल जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने रमेश थेटे फिल्मस नाम का बैनर बनाया और इसी के अंतर्गत इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म के लिए फंड के बार में उनका कहना है कि देश भर से करीब तीन हजार किसानों ने उनको राशि दी है, जो इस विषय के समर्थक है। फिल्म की शूटिंग डेढ़ महीनें में मुंबई में पूरी की गई। केवल इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद और भी कई प्रोजेक्ट पर वे काम कर रहे है। आगे भी सामाजिक विषयों पर फिल्में बनाते रहेंगे।

अपने सेवाकाम में थेटे लगातार विवादों में बने रहे थे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये गये थे जिसकी वजह से लंबे समय तक उन्हें सस्पेंड भी रहना पड़ा था। उसके बाद भी अक्सर सरकार से किसी न किसी वजह से उनका पंगा होता रहता था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad