Advertisement

जन्मदिन से पहले धोनी ने हासिल किया यह मुकाम, सहवाग ने कहा- अोम फिनिशाय नम:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 37 साल के हो गए हैं। 37वें जन्मदिन की पूर्व...
जन्मदिन से पहले धोनी ने हासिल किया यह मुकाम, सहवाग ने कहा- अोम फिनिशाय नम:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 37 साल के हो गए हैं। 37वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उतरकर 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। धोनी इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर (664) और राहुल द्रविड़ (509) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। धोनी अब तक 92 टी-20, 90 टेस्ट मैच और 318 वनडे मैच खेल चुके हैं।

शुक्रवार को इंग्लैंड के साथ मैच के बाद उन्होंने पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और टीम के कुछ साथियों के साथ केक काटा। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी दिख रहे हैं।

7 जुलाई की तारीख लगते ही देर रात सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर शुरू हो गया। धोनी को बधाई देने में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे रहे, जिन्होंने 12 बजते ही ट्वीट अपने ही मजाकिया अंदाज में धोनी को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ धोनी के उस पल की तस्वीर शेयर की जब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने स्टंप होने से बचने के लिए फुल स्ट्रेच किया था। इसके साथ वीरू ने लिखा, 'हैपी बर्थडे एमएस धोनी, तुम्हारी जिंदगी इस स्ट्रेच से भी लंबी हो और तुम्हे हमेशा अपनी स्टंपिंग से भी ज्यादा खुशियां मिलें। ओम फिनिशाय नमः !

वीरेंद्र सहवाग और धोनी के बीच कई बार मतभेदों की खबरें आती रहीं लेकिन बार-बार इन दोनों खिलाड़ियों ने कई मौकों पर इसे गलत साबित किया। धोनी और सहवाग एक साथ उस भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे, जिसने 2011 विश्व कप का खिताब जीता। सहवाग ने अपने जन्मदिन (20 अक्टूबर) पर 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

सहवाग के अलावा दूसरे क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने धोनी को शुभकामनाएं दीं।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले धोनी ने 33 अर्धशतक और 6 शतकों के साथ 4876 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में 67 अर्धशतक और 10 शतकों के साथ वह 9,967 रन जुटा चुके हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1455 रन बनाए हैं।

विकेट के पीछे भी वह फुर्ती के साथ मुस्तैद रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेटकीपर के तौर पर वह 602 कैच लपकने के अलावा 178 खिलाड़ियों को स्टंप कर चुके हैं। आईपीएल के दौरान उनकी शानदार परफॉर्मेंस और फिटनेस ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था था। इससे 2019 वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी विराम लग गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad