Advertisement

पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बढ़ा लॉकडाउन, केंद्र ने किया अनलॉक का ऐलान

लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद केंद्र सरकार ने और छूट के साथ 'अनलॉक' की घोषणा की है। वहीं, कई राज्यों ने...
पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बढ़ा लॉकडाउन, केंद्र ने किया अनलॉक का ऐलान

लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद केंद्र सरकार ने और छूट के साथ 'अनलॉक' की घोषणा की है। वहीं, कई राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। बंगाल और मध्य प्रदेश में 15 जून तथा पंजाब में 30 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

शनिवार को गृह मंत्रालय ने अनलॉक-1 की गाइडलाइन्स जारी की। जिसके तहत अब केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। राज्य अपने हिसाब से लॉकडाउन का स्तर, क्षेत्र और समय तय कर सकते हैं। नए नियमों के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी लेकिन फिलहाल कंटेनमेंट जोन में पूरी पाबंदी रहेगी। हालांकि, जरूरी गतिविधियों की मंजूरी रहेगी। अनलॉक की गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी।

मध्य प्रदेश में बढ़ा 15 दिन लॉकडाउन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोना के 7645 मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1 जून से खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। स्कूल और कॉलेज खोलने की भी तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।

पश्चिम बंगाल में 15 जून तक रहेगा लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। अब राज्य में 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, कई तरह की नई छूट भी दी जाएगी। सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि राज्य में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर 100 पर्सेंट अटेंडेंस के साथ खोले जा सकेंगे। वहीं, एक जून से ही धार्मिक स्थल खोलने की भी अनुमति दे दी गई है।

पंजाब में 30 जून तक का लॉकडाउन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चार हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। अब पंजाब में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, यह भी कहा गया है कि राज्य में लॉकडाउन के नियमों में थोड़ी और छूट दी जाएगी। यह सब केंद्र सरकार के नियमों को देखते हुए तय किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad