Advertisement

गौतम गंभीर का केजरीवाल पर तंज, कहा- 'पहले यहां ऑक्सीजन था, ऑक्सीजन भगाया AAP ने'

अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर ट्वीट के जरिए अपनी राय जाहिर करने वाले मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अब दिल्ली...
गौतम गंभीर का केजरीवाल पर तंज, कहा- 'पहले यहां ऑक्सीजन था, ऑक्सीजन भगाया AAP ने'

अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर ट्वीट के जरिए अपनी राय जाहिर करने वाले मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अब दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज किया है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपके झूठे वादों के कारण हमारी पीढ़ियां धुएं में जी रही है।

गौतम गंभीर ने बॉलीवुड गाने के अंदाज में ट्वीट किया, 'दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहां ऑक्सीजन था, ऑक्सीजन भगाया AAP ने' । गंभीर ने केजरीवाल और AAP को टैग कर आगे लिखा, 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों के कारण धुएं में जी रही हैं। आपके पास डेंगू और प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल का वक्त था, दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को नियंत्रित नहीं किया। जाग जाइए।'

गंभीर ने दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके की एक तस्वीर भी शेयर की है जहां की हवा काफी स्मॉग छाया नजर आ रहा है।

“दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहाँ Oxygen था, Oxygen भगाया AAP ने।” @ArvindKejriwal @AamAadmiParty our generations are going up in smoke like your false promises. U had 1 full year to tame dengue &pollution, sadly you couldn’t control either. Wake up!!! pic.twitter.com/xePi5mubO5
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 31, 2018

गौरतलब है कि कई मौसम कारकों के वजह से प्रदूषण स्तर के बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर धुंध से लगातार घिर रहा है। दिल्ली एक बार फिर से आपातस्थिति का सामना कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अध्यक्ष के.जी. रमेश ने आईएएनएस को बताया, ‘जब तक ओजोन में सुधार नहीं होता, तब तक यह धुंध बरकरार रहेगी’। धुंध पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) पर पड़ने वाले सूर्य का प्रकाश का प्रतिबिम्ब है। स्मॉग, नमी व पीएम का मिश्रण है, इसमें सीमित दृश्यता होती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता एक नवंबर से और बिगड़ती जाएगी और इस साल दिवाली अधिक प्रदूषित हो सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad