Advertisement

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेता की...
ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पीटीआई के मुताबिक, यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। मारे गए नेता का नाम शिव कुमार है जो पूर्व ग्राम प्रधान था और स्थानीय सांसद का करीबी था।


हत्या को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है। 

परिजनों के मुताबिक, शिवकुमार कार से किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोका। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से घायल शिवकुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, फायरिंग में बुरी तरह जख्मी गनर की भी मौत की खबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad