Advertisement

यूपी: हाथरस में हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे सात कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया है। आज सुबह सात कांवड़ियों की मौत हो गई और कई...
यूपी: हाथरस में हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे सात कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया है। आज सुबह सात कांवड़ियों की मौत हो गई और कई बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ये सभी कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर ट्रक से ग्वालियर जा रहे थे। आगरा जोन के एडीजी,  राजीव कृष्ण ने ये जानकारी दी है।

राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र में कांवड़िये चलती ट्रक से नीचे गिर गए।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कांवड़ियों को कुचलने की घटना में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

वहीं, एक कांवडिया ने बताया, "हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं और 4-5 लोगों की मृत्यु हुई है। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad