Advertisement

राम मंदिर: भूमि-पूजन हुआ संपन्न, पीएम मोदी ने रखी मंदिर निर्माण की आधारशिला

सालों का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है। अयोध्या में आज राम मंदिर भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित...
राम मंदिर: भूमि-पूजन हुआ संपन्न, पीएम मोदी ने रखी मंदिर निर्माण की आधारशिला

सालों का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है। अयोध्या में आज राम मंदिर भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से पहले सभी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है। पीएम मोदी अयोध्या में आज राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमि-पूजन होने जा रहा है। 

बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि-पूजन: अयोध्या में बिताएंगे तीन घंटे; पूरा कार्यक्रम यहां देखें

राम जन्मभूमि में पीएम मोदी शामिल हुए। अभी भूमिपूजन अनुष्ठान जारी है।

हनुमानगढ़ी के बाद पीएम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

परंपरा के अनुसार, पीएम मोदी पहली बार अयोध्या आगमन पर 10 वीं शताब्दी के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद वो राम जन्मभूमि स्थल पर रामलला का दर्शन करेंगे और राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पीएम आज अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 500 साल पहले शुरू हुआ 'महायज्ञ' आज खत्म हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाई गई इच्छा शक्ति और संकल्प ने आज उन्हें पिछले 500 वर्षों में भारत का सबसे लंबा नेता बनाया है।

पीएम मोदी आज साढ़े नौ बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए। इसके बाद वो लखनऊ पहुंच गए हैं। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच गए हैं। साथ ही राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंच गए हैं।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि "जासु बिरहं सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पांती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई जय श्री राम!"

ये भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि-पूजन में बुधवार को शामिल होंगे पीएम मोदी, अयोध्या में बिताएंगे तीन घंटे; पूरा कार्यक्रम यहां देखें

500 साल के लंबे संघर्ष के बाद दिव्य मंदिर का शिलान्यास आज: रमन सिंह

500 साल के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य व दिव्य मंदिर का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। हम इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होंगे। इस आनंद के अवसर पर घरों को अयोध्या की तरह सजाएं, दीप जलाएं, भक्ति में डूब जाएं। जय श्री राम!

ये भी पढ़ें- राम मंदिर का शिलान्यास आज, हर ओर सजी है अयोध्या, जानें क्या कहते हैं यहां के लोग

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि- भारत के संविधान की मूल प्रति में मौलिक अधिकारों से जुड़े अध्याय के आरम्भ में एक स्केच है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी का है। आज संविधान की इस मूल भावना को आप सभी से शेयर करने का मन हुआ। 

समृद्ध व सौहार्दपूर्ण राष्ट्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा राम मंदिर: आडवाणी

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास से ठीक एक दिन पहले वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 1990 में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक की ‘‘राम रथ यात्रा’’ में अपनी भूमिका का स्मरण करते कहा कि यह उनके और सभी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक और भावपूर्ण दिन है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनका मानना है कि राम मंदिर एक शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण राष्ट्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जहां सबके लिए न्याय होगा और कोई भी बहिष्कृत नहीं होगा, ताकि देश ‘‘राम राज्य’’ की ओर अग्रसर हो, जो ‘‘सुशासन का प्रतिमान’’ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विनम्रता का अनुभव करता हूं कि नियति ने मुझे वर्ष 1990 में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा का दायित्व प्रदान किया और इस यात्रा ने असंख्य लोगों की आकांक्षा, उर्जा और अभिलाषा को प्रेरित किया।’’

बता दें कि कि 92 वर्षीय आडवाणी को कोरोना महामारी के मद्देनजर उनकी उम्र को देखते हुए शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित सदस्यों की सूची में नहीं रखा गया है।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad