Advertisement

प्रयागराज: पटाखे से झुलसी भाजपा सांसद रीता बहुगुणा की 8 साल की पोती, मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत हो गई है। वह पटाखे से जल गई...
प्रयागराज: पटाखे से झुलसी भाजपा सांसद रीता बहुगुणा की 8 साल की पोती, मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत हो गई है। वह पटाखे से जल गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था और इसी दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह आठ साल की थी। मासूम दीपावली के दिन पटाखों से झुलस गई थी। 

विश्वस्त सूत्रों ने यहां बताया कि प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी की पुत्री किआ दीवाली की रात पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 60 फीसदी झुलसी बच्ची की हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने उसे दिल्ली के मिलेट्री अस्पताल के लिये रेफर किया। उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस बीच उसकी सांसे थम गयी। 

 

उन्होने बताया कि किआ दीपावली की रात दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेलने के लिए गयी थी। फुलझड़ी जलाने के दौरान आग उसके कपड़ों को छू गयी जिससे बच्ची झुलस गयी। उत्तर प्रदेश की पूर्व कबीना मंत्री श्रीमती जोशी ने बच्ची को दिल्ली ले जाने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात कर ली थी और उसे दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाना था।

 

इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत

बच्ची को एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया था। दिल्ली में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज स्थित घर में हड़कंप मच गया। दिल्ली से बच्ची का शव भी उसके घर लाया जा रहा है।

यूपी में पटाखे जलाने पर था बैन

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। दिवाली के एक दिन पहले से लेकर 30 नंवबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा है। पटाखे जलाने पर प्रतिबंध का आदेश एनजीटी ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad