Advertisement

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर YSR कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर पिछले काफी समय से मांग उठ रही है। मंगलवार को इसके...
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर YSR कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर पिछले काफी समय से मांग उठ रही है। मंगलवार को इसके लिए राज्य भर के कई स्थानों पर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वाईएसआर कांग्रेस की ओर से आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेट घोषित करने के लिए धरना जारी है। इस दौरान पुलिस ने कई वाईएसआर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा, अंगोल समेत कई स्थानों पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की और आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की पुरजोर मांग रखी है।

 

इससे पहले राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग पर केंद्र के रवैये की आलोचना करते हुए रेड्डी ने सोमवार को बंद का ऐलान किया था। इसेक बाद आंध्र की कई पार्टी और संगठनों जैसे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, वेल्फेयर पार्टी ऑफ इंडिया, सीमांध्रा बीसी कल्याण संघ, मुस्लिम जगजागृति समिति ने इस बंद को समर्थन दिया था।

 

रेड्डी ने केंद्र पर लगाया धोखा देने का आरोप

 

इस दौरान जगमोहन रेड्डी ने केंद्र पर धोखा देने का आरोप लगाया था। रेड्डी ने कहा था कि मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए वे किसी भी पार्टी का समर्थन करन के लिए तैयार हैं। उधर सीएम चंद्र बाबू नायडू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि नायडू ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया।

 

गौरतलब है कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव के दौरान भी लोकसभा में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की बात कही गई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में भी जवाब देना पड़ा था। उन्‍होंने लोकसभा में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जोर और जुल्‍म के बीच आंध्र और तेलंगाना का विभाजन हुआ था। कांग्रेस की वजह से ही तेलंगाना विवाद पैदा हुआ। कांग्रेस ने भारत और पाकिस्‍तान का विभाजन किया था जिसका नतीजा आज तक देश भुगत रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement