हादसे को अंजाम देने के बाद महिला फरार बताई जा रही है। डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आए दिन पुरुषों की तरफ से महिलाओं पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आते रहता है। लेकिन तेजाब फेंकने में एक महिला का शामिल होना इस बार लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया की खबरों के मुताबिक डॉक्टर मेरठ का रहने वाला है। डॉक्टर का उस महिला के साथ कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौकरी की वजह से डॉक्टर के मेरठ से वैशाली शिफ्ट हो जाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर वैशाली में एक डॉग क्लिनिक पर काम करने लगा। इसकी वजह से वह गत 26 अप्रैल को वैशाली शिफ्ट हो गया। इस बात को लेकर महिला नाराज थी। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
गाजियाबाद में महिला ने डॉक्टर पर फेंका तेजाब, हुई फुर्र
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली में एक महिला ने दुस्साहस करते हए एक डॉक्टर पर तेजाब फेंक दिया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद आसपास के लोग सन्न हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement