Advertisement

हमने किसानों की ज्यादातर मांगें मान ली हैं: देवेंद्र फडणवीस

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से निकला आक्रोशित किसानों का जत्था मुंबई के आजाद मैदान में...
हमने किसानों की ज्यादातर मांगें मान ली हैं: देवेंद्र फडणवीस

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से निकला आक्रोशित किसानों का जत्था मुंबई के आजाद मैदान में डटा हुआ है। पूर्ण कर्जमाफी जैसी मांगों को लेकर ये किसान करीब 200 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद मुंबई पहुंचे हैं। किसानों ने आज विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन फडणवीस सरकार के लिखित आश्वासन देने पर किसानों ने आंदोलन वापस लेने का भरोसा दिया है।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हमने किसानों की ज्यादातर मांगें मान ली और उन्हें लिखित में पत्र भी सौंपा है।'


महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि किसानों के साथ बैठक हुई है। सभी बातों पर चर्चा हुई. किसान खुश हैं। स्वयं उनके नेता आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करेंगे। 12-13 विषयों पर चर्चा हुई है. समाधान किया गया. कोई ऐसा मुद्दा या विषय नहीं रहा, जिसके कारण आंदोलन चले।

बता दें कि करीब तीन घंटे तक सरकार और किसानों के बीच बैठक चली। बैठक के बाद फडणवीस सरकार और किसानों में सहमति बनी, किसानों ने आंदोलन खत्म करने का आश्वासन दिया।

6 मार्च को नासिक से निकलकर किसानों के काफिले में रविवार को मुंबई पहुंचते-पहुंचते करीब 40 हजार किसान जुड़ गए। ठाणे पहुंचने पर शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री ने भी उनसे मुलाकात की और समर्थन का ऐलान किया। यहां से किसान आगे बढ़ते हुए रात के वक्त मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान पहुंचे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad