Advertisement

भूमि अधिग्रहण को लेकर महाराष्ट्र में हिंसक हुआ किसानों का प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियां फूंकी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ पुलिस का जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है।
भूमि अधिग्रहण को लेकर महाराष्ट्र में  हिंसक हुआ किसानों का प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियां फूंकी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ठाणे-बदलापुर राजमार्ग पर किसान भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस की गाड़ियों पर आग लगा दी गई। किसानों का कहना है कि उनकी भूमि एमओडी द्वारा अधिग्रहित की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए दंगा नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल को भेजा गया है।

 क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक मामला 12600 एकड़ के नौसेना परिसर का है। कुछ वर्षों से इस पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। किसानों ने अधिकारियों से याचिका की थी कि उन्हें जमीन दी जाए। अधिकारियों के इनकार करने के बाद, विरोध शुरू हुआ। आज, 17 गांवों के किसान 10 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनमें से सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन थाणे-बदलापुर राजमार्ग पर था, जहां उन्होंने ट्रैफिक को रोक दिया था। इस दौरान पुलिस से भी संघर्ष हुआ।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad