Advertisement

VIDEO: जब दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हो गई तीखी बहस

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बहस...
VIDEO: जब दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हो गई तीखी बहस

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बहस का एक वीडियो सामने आया है।

दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में समन्वय एकता यात्रा पर हैं और यह वीडियो धार का है। यहां पर मुलाकात का समय देने के बावजूद नहीं मिलने पर कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह से बहस करने लगे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी के मुस्लिम नेता मुजीब कुरैशी को मिलने के लिए बुलाया जबकि असली कार्यकर्ताओं की अनदेखी की।

इसके बाद खुद दिग्विजय सिंह को सामने आकर कार्यकर्ताओं को समझाना पड़ा। दरअसल, कई कार्यकर्ताओं ने दिग्विजयसिंह से मिलने का समय ले रखा था, बावजूद इसके उन्हें नहीं बुलाया गया और धार के एक अन्य कांग्रेसी मुस्लिम नेता मुजीब कुरैशी को दिग्विजय सिंह ने चर्चा के लिये बुला लिया, जिस पर बाहर खडे मुस्लिम कार्यकर्ता भड़क गए। जिसके बाद खुद दिग्विजयसिंह को बाहर आना पड़ा और इन कार्यकर्ताओं को समझाना पड़ा। इस दौरान मुस्लिम कार्यकर्ताओ और दिग्विजसिंह मे कुछ देर जमकर बहस भी हुई।

देखें वीडियो-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad