Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार के बीच वैक्सीन की किल्लत, मुंबई मेयर: दो-तीन दिनों में दूसरी डोज देना भी मुश्किल

देश में कोरोना ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में एक लाख 15 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए...
महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार के बीच वैक्सीन की किल्लत, मुंबई मेयर: दो-तीन दिनों में दूसरी डोज देना भी मुश्किल

देश में कोरोना ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में एक लाख 15 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में हर दिन औसतन 50  हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, सबसे अधिक मौते भी यही हो रही है। इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि महानगर में कोवैक्सीन और कोविशील्ड, दोनों वैक्सीन की कमी है। दो-तीन दिन में दूसरी डोज वालों को भी देना मुश्किल हो जाएगा। कल 1.76 लाख डोज थी जो अब और कम हुई होगी। केंद्र सरकार को मुंबई और महाराष्ट्र पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: देश में 1 लाख 15 हजार से ज्यादा नए केस, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

केंद्र के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 33 लाख से ज़्यादा डोज़ दी गईं। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 8.7 करोड़ के पार पहुंच गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,15,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 55,250 बढ़कर 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 20,916 बढ़कर 473693 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 34,256 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 25,83,331 पहुंच गयी है जबकि 297 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56,330 हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad