Advertisement

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को कोरोना, पत्नी भी पाई गई थीं पॉजिटिव

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी...
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को कोरोना, पत्नी भी पाई गई थीं पॉजिटिव

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी अमृता रावत भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। सतपाल महाराज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट में डर का माहौल पैदा हो गया है।

सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था। इसके साथ उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज सहित कुल 41 लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें 35 स्टाफ के लोग भी शामिल थे। वहीं अब परिवार सहित कर्मचारियों में भी 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि मेडिकल जांच में सतपाल महाराज, उनका बेटा और बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उनके एक बेटे की रिपोर्ट में अभी थोड़ा संशय बरकरार है। इसलिए एक बेटे का सैंपल दोबारा से जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त अब मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य सभी कैबिनेट मंत्रियों को क्वारंटाइन किए जाने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad