Advertisement

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जलाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में फिर से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। राज्य के सीतापुर में एक महिला के साध...
उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जलाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में फिर से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। राज्य के सीतापुर में एक महिला के साध सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसे जलाने की कोशिश की गई है। सीतापुर के एसपी ने बताया, "पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र है।"

उत्तर प्रदेश में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। बदायूं में बीते महीने एक 30 वर्षीय महिला के साथ छह पुरुषों ने गैंगरेप किया था। जिसमें सभी आरोपी 15 से 17 साल की उम्र के नाबालिग शामिल थे। आरोपियों ने इस हरकत को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया था। आरोपियों पर तीन-तीन सौ रुपये लेकर ये वीडियो लोगों को बेचने का आरोप लगा था।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, इससे पहले हाथरस में एक दलित पीड़िता के साथ बीते साल चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसमें पीड़िता की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad